5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियानों को गति देने की रूपरेखा तय

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,03 जून 2026 (घटती-घटना)। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक आज संकल्प भवन, भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी,संगठन सरगुजा संभाग प्रभारी अवधेश सिंह चंदेल,भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह मरावी, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला महामंत्री विनोद हर्ष, महामंत्री द्वय श्रीमती अरुणा सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष बिंदेश्वरी लाल पैकरा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री रविकांत ओराँव ने किया तथा आभार प्रेषण कमलेश टोप्पो ने व्यक्त किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने कहा कि यह समय सेवा और संकल्प का है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों को धरातल पर पहुंचाकर हर नागरिक का जीवन स्तर उन्नत करना हमारा प्राथमिक दायित्व है। इस अवसर पर संगठन सरगुजा संभाग प्रभारी अवधेश सिंह चंदेल ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती के साथ जनसंपर्क ही असली शक्ति है। कार्यकर्ताओं को मैदान में सक्रिय कर योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करनी होगी। जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनहित और विकास की भावनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य है। वार्षिक योजनाओं तथा पर्यावरणीय पहलों में जनता का समन्वय आवश्यक है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कहा कि आदिवासी समाज की सामाजिक-आर्थिक उन्नति के लिए विशेष प्रयास जारी रहेंगे। उनकी सहभागिता से विकास और समावेशन दोनों सुनिश्चित होंगे। महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि स्थानीय शासन व समाज के बीच तालमेल बढ़ाकर स्वच्छता और हरित परियोजनाओं को सफल बनाना हमारा लक्ष्य है। जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने कहा कि कार्यक्रमों की प्रभावी रूपरेखा और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए पूरी टीम तत्पर रहेगी। महामंत्री द्वय अरुणा सिंह ने कहा कि महिलाओं और परिवारों तक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विशेष रूप से पहुंचाने पर जोर रहेगा। रविकांत ओराँव बैठक का संचालन करते हुए उन्होंने आवश्यक विषयों पर सुव्यवस्थित चर्चा और निर्णय सुनिश्चित किए तथा कमलेश टोप्पो द्वारा बैठक के समापन पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्होंने सभी उपस्थित अतिथियों व कार्यकर्ताओं को आगामी अभियानों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एसटी मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur