नई दिल्ली 02 जून 2026।भारतीय युवा रेसर अतीका मीर ने अंतरराष्ट्रीय कार्टिंग प्रतियोगिता चैंपियंस ऑफ द फ्यूचर एकेडमी प्रोग्राम के राउंड 2 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने करियर का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सिर्फ 11 साल की उम्र में उन्होंने मलिफाइंग, हीट रेस और फाइनल—तीनों में क्लीन स्वीप कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अतीका मीर को फॉर्मूला 1 एकेडमी से समर्थन पाने वाली पहली भारतीय रेसर होने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने ओके-एनजी कैटेगरी (12-14 आयु वर्ग) में प्रतिस्पर्धा करते हुए बेहद मजबूत और अनुभवी ड्राइवर्स के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। इस कैटेगरी में आमतौर पर अधिक उम्र और अनुभव वाले खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, लेकिन अतीका ने अपने प्रदर्शन से सभी को पीछे छोड़ दिया। प्रतियोगिता के पूरे वीकेंड में अतीका ने लगातार बेहतरीन रफ्तार और नियंत्रण का प्रदर्शन किया। मलिफाइंग से लेकर दो हीट रेस और फाइनल तक उन्होंने हर चरण में बढ़त बनाए रखी और किसी भी मौके पर अपनी लीड को कमजोर नहीं होने दिया। उनकी रेसिंग तकनीक,आत्मविश्वास और ट्रैक पर नियंत्रण को विशेषज्ञों ने बेहद सराहा है। इस उपलब्धि के साथ अतीका मीर इस सीरीज़ के इतिहास में केवल तीसरी ड्राइवर बन गई हैं, जिन्होंने मलिफाइंग,हीट्स और फाइनल में क्लीन स्वीप किया है। यह उपलब्धि उन्हें अंतरराष्ट्रीय कार्टिंग जगत में एक उभरते हुए स्टार के रूप में स्थापित करती है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur