Breaking News

मनोरंजन@कटरीना को छोड़ दिशा संग अक्षय ने लगाए ठुमके

Share


ऊंचा लंबा कद का नया वर्जन रिलीज

अक्षय कुमार और दिशा पाटनी अभिनीत फिल्म वेलकम टू द जंगल का नया गाना ऊंचा लंबा कद फॉरएवर रिलीज हो गया है। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार जल्द ही बड़े पर्दे पर फिल्म वेलकम टू द जंगल से धमाल मचाने आ रहे हैं। वेलकम सीरीज के इस थर्ड पार्ट में इस बार कहानी अलग होगी और मजेदार होगी, तो वहीं फिल्म वेलकम वन के कल्ट सॉन्ग को इस फिल्म में रीक्रिएट किया गया है और गाने का नाम है ऊंचा लंबा कद, जो हाल ही में रिलीज कर दिया गया है।
ऊंचा लंबा कद गाना हुआ रिलीज
फिल्म वेलकम टू द जंगल पहले से ही जमकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के गाने और टीजर्स को काफी पसंद किया गया है और अब फिल्म का नया गाना ऊंचा लंबा कद फॉरएवर रिलीज कर दिया गया है। अक्षय कुमार के साथ इस गाने में इस बार कटरीना कैफ नहीं बल्कि दिशा पाटनी नजर आईं हैं।
ओरिजनल गाने का संगीत आनंद राज आनंद ने तैयार किया था, जबकि इसके नए वर्जन को विक्रम मॉन्ट्रोज ने रीक्रिएट किया है। हालांकि गाना सुनने के बाद वैसा फील कतई नहीं दे रहा है, जो ओरिजिनल वर्जन में था। हां, पर इतना जरूर है कि मेकर्स ने इसमें बहुत ज्याद छेड़छाड़ नहीं की है।
गाने में छाई दिशा-अक्षय की केमिस्ट्री
इस गाने में अक्षय के साथ इस बार फैंस कटरीना कैफ को तो मिस कर ही रहे हैं, लेकिन हां दिशा ने अपनी बोल्ड अदाओं से जादू चलाने की कोशिश जरूर की है। दिशा का अलग अंदाज इसे थोड़ा पार्टी वाला फील दे रहा है। गाने के इस नए वर्जन को आनंद राज आनंद और रुबाई ने अपनी आवाज दी है।
इसके अलावा मेघा बाली ने गाने में कुछ नए लिरिक्स को जोड़ा है। गाने की बीट्स कमाल की हैं और वहीं लोकेशन्स की बात करें तो इससे पहले अक्षय के कई गानों में ऐसा अंदाज नजर आ चुका है। पार्टी एंथम बनकर आया ये गाना
फिलहाल तो रिलीज हो चुका है और अब दर्शक इसे कितना पसंद करेंगे, ये आने वाले वक्त में पता चलेगा।
आपको बता दें कि वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, ज़ाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडेय, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), दिवंगत अभिनेता पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्या सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे स्टार्स इसमें नजर आएंगे।अहमद खान के डायरेक्शन में बनी वेलकम टू द जंगल 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।


Share

Check Also

GHATATI-GHATANA PAPER PDF 02 JUNE 2026

Share 02 JUNE 2026 AMBIKAPUR GG NEWS PAPER1 11Download Share

Leave a Reply