न्यू चंडीगढ़ ,31मई 2031। आईपीएल 2026 के दूसरे मलीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 7 विकेट से हराया। जीटी की इस जीत के नायक कप्तान शुभमन गिल रहे। गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान गिल ने वह कारनामा किया, जो आईपीएल के इतिहास में आजतक कोई भी कप्तान नहीं कर सका है।शुभमन गिल ने 53 गेंदों की अपनी पारी में 104 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 15 चौके और 3 छक्के लगाए। गिल आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबले में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। आरआर से मिले 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटी को गिल ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर जबरदस्त शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 12.5 ओवर में 167 रन जोड़े। सुदर्शन ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और एक छक्के की मदद से 58 रनों की दमदार पारी खेली। वॉशिंगटन सुंदर ने 16 रनों का योगदान दिया, जबकि राहुल तेवतिया 9 गेंदों में 17 रन बनाकर नाबाद रहे। जीटी ने लक्ष्य को 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur