Breaking News

गाजियाबाद@बकरीद के दिन कुर्बानी के समय सूर्या की हत्या करने का मुख्य आरोपित असद मुठभेड़ में ढेर

Share


गाजियाबाद,31 मई 2026। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में खोड़ा कॉलोनी इलाके में बकरीद के दिन एक छात्र की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपित को पुलिस ने रविवार सुबह एक मुठभेड़ में मार गिराया। हत्या के मामले में इस आरोपित पर गाजियाबाद पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कॉन्स्टेबल भी गोली लगने से घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त धवल जायसवाल ने आज बताया कि 28 मई को असद और और उसके साथियों ने 11वीं कक्षा के छात्र सूर्या चौहान (17 वर्ष) की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने खोड़ा थाने में हत्या सहित संबंधित धाराओं में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपित असद फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस को आज सुबह सूचना मिली कि असद खोड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में अपने कुछ दोस्तों से मिलने जा रहा है और उनसे कुछ पैसे लेकर भागने की योजना बना रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जगह-जगह बैरियर लगाकर पूरे इलाके में सघन तलाश शुरू कर दी। इसी बीच असद और उसका एक दोस्त बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने रुकने के बजाय पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। उसकी गोली एक कांस्टेबल को लगी। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। पुलिस की एक गोली असद को लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने असद को पकड़ कर अस्पताल ले गई और वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

नई दिल्ली@वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाईकोर्ट बोला-हर जान कीमती,केंद्र-दिल्ली सरकार को आदेश-रोजाना मेडिकल जांच हो…

Share नई दिल्ली,16 जुलाई 2026। दिल्ली हाईकोर्ट ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम …

Leave a Reply