Breaking News

कोलकाता@पश्चिम बंगाल में आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार,35 नए मंत्री लेंगे शपथ…

Share


कोलकाता,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी सरकार के पूर्ण मंत्रिमंडल का गठन सोमवार को होने जा रहा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि मंत्रिमंडल विस्तार के तहत 35 नए मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी संदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता के जनादेश से बनी सरकार का पूर्ण मंत्रिमंडल सोमवार को आकार लेगा। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे लोक भवन में आयोजित समारोह में 35 मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। राज्यपाल आरएन रवि उन्हें शपथ दिलाएंगे। गौरतलब है कि, चार मई को हुए सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार राज्य में भाजपा की सरकार बनी थी। इसके बाद 9 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पद की शपथ ली थी। उनके साथ पांच अन्य मंत्रियों दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, निसिथ प्रमाणिक, क्षुदीराम टुडू ने भी शपथ ग्रहण किया था। तभी से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा जारी थी। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने नई दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ अलग-अलग बैठकें की थीं। इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई थीं। अब जून के पहले दिन इस प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वर्तमान में मुख्यमंत्री सहित राज्य मंत्रिमंडल में छह सदस्य हैं। सोमवार को 35 नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद मंत्रिमंडल की कुल संख्या 41 हो जाएगी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply