Breaking News

अंबिकापुर@समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण नहीं करने पर अर्थदण्ड अधिरोपित

Share

अंबिकापुर 24 मार्च 2022 (घटती घटना)। लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011 के तहत आवेदकों के द्वारा प्रस्तुत आवेदनों का निराकरण समय-सीमा के भीतर नहीं करने पर कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा 7 अधिकारी एवं कर्मचारियों पर अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है।
जारी आदेशानुसार नजूल अधिकारी श्री नीलम टोप्पो एवं सहायक ग्रेड-03 श्री अजय तिवारी पर नजूल पट्टा सीमांकन के 2 आवेदनों में विलंब के लिए 2 दिवस के परिव्यय राशि 1-1 हजार रुपये, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अम्बिकापुर श्री प्रदीप साहू एवं सहायक ग्रेड-03 रेणु विश्वकर्मा पर जाति प्रमाण पत्र के 2 आवेदनों में विलंब के लिए 1 दिवस के परिव्यय राशि 500-500 रुपये, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सीतापुर श्री अनुमोल टोप्पो एवं रीडर दिलीप कुजूर पर अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र के 1 आवेदन में विलंब के लिए 1 दिवस के परिव्यय राशि 500-500 रुपये, लुण्ड्रा धौरपुर के तहसीलदार श्री मुखदेव प्रसाद यादव मूल निवास प्रमाण पत्र के 8 आवेदन में विलंब के लिए 1 दिवस के परिव्यय राशि रुपये 4000 अधिरोपित किया गया है। संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को परिव्यय की राशि जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी के खाता में चालान के माध्यम से जमा कराना होगा।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply