नई दिल्ली,30 मई 2026। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी आतंकवाद विरोधी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और दाऊद इब्राहिम से जुड़े कथित अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी देश के विभिन्न हिस्सों में बड़े आतंकी हमलों की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार, ग्रेनेड और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की है। जांच एजेंसियों के अनुसार गिरफ्तार किए गए संदिग्धों के निशाने पर दिल्ली और मुंबई के प्रमुख धार्मिक स्थल, सरकारी मंत्रालय, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान तथा सुरक्षाबलों से जुड़े संवेदनशील ठिकाने थे। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस मॉड्यूल को लंबे समय से व्यवस्थित तरीके से तैयार किया जा रहा था और इसके तार पाकिस्तान स्थित संचालकों से जुड़े हुए हैं।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों के पाकिस्तान आधारित हैंडलर्स और अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क से संपर्कों के संकेत मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि कथित मॉड्यूल का संबंध दाऊद इब्राहिम के अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े तत्वों से हो सकता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur