Breaking News

कोलकाता@सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला,चोर-चोर के लगे नारे

Share


सांसद बोले…ऐसे हमलों से नहीं डरेंगे
कोलकाता,30 मई 2026। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी को शनिवार को सोनारपुर दौरे के दौरान स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान कुछ लोगों ने कथित तौर पर उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। वह चुनाव बाद हुई हिंसा के एक पीडि़त परिवार से मिलने पहुंचे थे। अभिषेक बनर्जी पर कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थर, जूते और अंडे फेंके। आरोप है कि कुछ लोगों ने उन पर लात-घूंसे चलाने की भी कोशिश की।
इस दौरान भीड़ ने उनके खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए। यह पहली बार है जब एक ऐसे राजनेता के खिलाफ सार्वजनिक नाराजगी खुलकर सामने आई, जिन्हें एक महीने पहले तक पश्चिम बंगाल की सियासत की ताकत का केंद्र माना जा रहा था।
विधानसभा चुनाव के बाद पहला सार्वजनिक कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 25 दिन बाद यह अभिषेक बनर्जी का पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था। वह सोनारपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर 9 स्थित विवेकानंदनगर इलाके में चुनाव बाद हिंसा के कथित पीडि़त संजू कर्मकार के परिवार से मिलने पहुंचे थे। उनके इस दौरे की घोषणा शुक्रवार रात को की गई थी।
बंगाल में सत्ता परिवर्तन से पहले तक अभिषेक बनर्जी को जेड-प्लस सुरक्षा मिली हुई थी। बनर्जी जैसे ही अपनी गाड़ी से बाहर निकले, लोगों ने उनका स्वागत ‘चोर-चोर’ के नारों से उनका स्वागत किया। एक स्थानीय महिला ने कहा, वह यहां क्यों आए हैं? शायद पैसे लेने आए हैं। जब डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या हुई थी, तब वह पानीहाटी क्यों नहीं गए? अभिषेक बनर्जी सुरक्षाकर्मियों के साथ कर्मकार परिवार के घर में दाखिल हुए। भीड़ के आक्रामक होने पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पुलिस का हेलमेट पहनाकर घर के अंदर पहुंचाया। इस दौरान उनकी शर्ट भी फट गई थी।
मुझे जान से मारना चाहते थे,
हाई कोर्ट-सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगा : अभिषेक बनर्जी

पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में मृत तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता के परिवार से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी को शनिवार को विरोध प्रदर्शन और कथित हमले का सामना करना पड़ा। घटना के बाद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि उन पर ईंट-पत्थर फेंके गए और स्थिति इतनी गंभीर थी कि उनकी जान को खतरा हो सकता था। उन्होंने मामले को लेकर उन्होंने कलकत्ता उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की घोषणा की। मृतक तृणमूल कार्यकर्ता संजू के परिवार से मुलाकात के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि उन पर हमला किया गया और उनके साथ मौजूद महिला सहयोगियों के साथ भी कथित रूप से दुर्व्यवहार हुआ। उन्होंने दावा किया कि उनकी आंखों की पहले कई सर्जरी हो चुकी हैं और ऐसे में उन पर ईंट-पत्थर फेंके जाना बेहद गंभीर मामला है।


Share

Check Also

मुंबई@भारत को जल्द मिल सकता है पहला प्लास्टिक नोट आरबीआई की दो हाई-लेवल बैठकों में हुआ बड़ा फैसला

Share मुंबई,30 मई 2026। भारत की करेंसी (मुद्रा) के इतिहास में जल्द ही एक बहुत …

Leave a Reply