Breaking News

नई दिल्ली@वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में विराट कोहली के ऐतिहासिक रिकॉर्ड के करीब पहुंचे…

Share

नई दिल्ली,29 मई 2029।भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे और राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। आईपीएल 2026 में लगातार शानदार बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं और अब वे एक ऐतिहासिक उपलब्धि के बेहद करीब पहुंच गए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से न सिर्फ गेंदबाजों को परेशान किया है, बल्कि रिकॉर्ड बुक को भी लगातार बदलते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी पारी की पहली गेंद से ही बड़े शॉट खेलने की क्षमता के कारण वे चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल के सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था, जिससे उनकी आक्रामक शैली और प्रभावशाली बल्लेबाजी का अंदाजा लगाया जा सकता है। अब वे भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के एक बड़े ऑल-टाइम आईपीएल रिकॉर्ड के और करीब पहुंच गए हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्विट्जरलैंड और बोस्निया-हर्जेगोविना ने अपने-अपने मुकाबले जीते

Share नई दिल्ली,26 जून 2026। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप- बी के 2 मुकाबले …

Leave a Reply