Breaking News

हांगकांग@पूजा सिंह ने हाई जंप का 14 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा

Share


भारत की पूजा सिंह ने एशियन अंडर-20 चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है…हाई जंप इवेंट में पूजा ने 14 साल पुराने नेशनल रिकॉर्ड को तोड़कर गोल्ड पर कब्जा जमाया…


हांगकांग,29 मई 2029। भारत की हाई जंप की खिलाड़ी पूजा सिंह ने एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतत लिया है। शुक्रवार को इवेंट के दूसरे दिन गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही उन्होंने नेशनल रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 19 वर्ष की पूजा ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 1.93 मीटर की कूद लगाई। उन्होंने सहाना कुमारी का 14 साल पुराना 1.92 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा।
कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए पूजा ने मलीफाई किया
इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1.90 मीटर था जो उन्होंने अप्रैल 2026 में दिल्ली में इंडियन एथलेटिक्स सीरीज मीट में बनाया था। मौजूदा एशियाई चैंपियन पूजा ने पिछले साल दक्षिण कोरिया में महिला
ऊंची कूद का गोल्ड मेडल जीता था। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ का राष्ट्रमंडल खेलों के लिये तय 1.92 मीटर का मलीफाइंग मानक भी हासिल कर लिया। खेल मंत्री मंसुख मांडविया ने एक्स पर पूजा की तारीफ करते हुए लिखा…टॉप्स एथलीट पूजा का शानदार प्रदर्शन। एशियाई यू-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल। उनकी 1.93 मीटर की छलांग ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं।
भारत के खाते में अब तक दो गोल्ड
भारत अब तक चार गोल्ड, दो सिल्वर और दो ब्रॉन्ज जीत चुका है। नितिन गुप्ता ने पुरूषों की 5000 मीटर पैदलचाल में स्वर्ण पदक जीता जबकि अमानत कम्बोज ने महिला चक्का फेंक में पीला तमगा हासिल किया। राहुल जाखड़ ने पुरूषों के डेकाथलन में स्वर्ण जीता। साधना देवी ने महिलाओं की त्रिकूद में और उपकार ने पुरूषों के डेकाथलन में रजत पदक हासिल किया। नीरू पाठक ने महिलाओं की 400 मीटर में कांस्य पदक जीता।


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्विट्जरलैंड और बोस्निया-हर्जेगोविना ने अपने-अपने मुकाबले जीते

Share नई दिल्ली,26 जून 2026। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप- बी के 2 मुकाबले …

Leave a Reply