Breaking News

भोपाल@ट्विशा शर्मा मौत मामले में रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार

Share


भोपाल,28 मई 2026। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चर्चित अभिनेत्री ट्विशा शर्मा मौत मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, मप्र उच्च न्यायालय के अग्रिम जमानत निरस्त किए जाने के ठीक अगले दिन गुरुवार सुबह करीब सीबीआई के अधिकारी उनके भोपाल स्थित निवास पर पहुंच गए थे। घर के भीतर लगभग सात घंटे तक चली लंबी और कड़ी पूछताछ के बाद शाम 5ः10 बजे सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की टीम अब गिरिबाला सिंह को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी में है। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे बागसेवनिया थाने के टीआई अमित सोनी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कानूनी औपचारिकताओं और डॉक्टरी परीक्षण के बाद आरोपित पूर्व जज को अदालत में पेश किया जाएगा। इस हाई प्रोफाइल मामले में गिरफ्तारी को देखते हुए कटारा हिल्स और बागसेवनिया थानों का भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है और घर के आसपास के रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। गिरफ्तारी से पहले गुरुवार को दिनभर चली कार्रवाई के दौरान सीबीआई की टीम ने डिजिटल फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने पर विशेष जोर दिया। जांच दल ने गिरिबाला सिंह के पूरे घर और परिसर की हाई इंटेंसिटी थ्रीडी कैमरों के जरिए 360 डिग्री रिकॉर्डिंग की। इसके साथ ही आसपास की भौगोलिक स्थिति और लोकेशन को भी आधुनिक उपकरणों से स्कैन किया गया, ताकि तकनीकी रूप से यह सटीक अनुमान लगाया जा सके कि घटना वाला कमरा या हिस्सा किसी पड़ोसी मकान की छत, खिड़की या बालकनी से साफ दिखाई देता है या नहीं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाईकोर्ट बोला-हर जान कीमती,केंद्र-दिल्ली सरकार को आदेश-रोजाना मेडिकल जांच हो…

Share नई दिल्ली,16 जुलाई 2026। दिल्ली हाईकोर्ट ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम …

Leave a Reply