Breaking News

नई दिल्ली@भारत में इबोला की दस्तक! युगांडा से आई महिला में दिखे लक्षण,एयरपोर्ट पर आइसोलेशन में रखा…

Share


नई दिल्ली,27 मई 2026। इबोला वायरस को लेकर दुनियाभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी बीच, 23 मई को केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची युगांडा की 28 वर्षीय महिला को एहतियातन आइसोलेशन में रखा गया है। महिला को बेंगलुरु के एपिडेमिक डिजीज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और उसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ऋत्विक रंजनम पांडे ने बताया कि महिला में इबोला के स्पष्ट लक्षण, जैसे तेज बुखार, फिलहाल नहीं पाए गए हैं। हालांकि एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने थकान जैसे कुछ शुरुआती संकेत मिलने पर जांच के लिए सैंपल लेने का फैसला किया। अधिकारियों के अनुसार,महिला युगांडा से आने के बाद पहले एक होटल में ठहरी थी। बाद में शरीर में दर्द और हल्के लक्षण महसूस होने पर उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके सैंपल जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महिला की हालत फिलहाल स्थिर है और उस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।


Share

Check Also

जोधपुर@आसाराम को हाईकोर्ट से बड़ा झटका : यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा बरकरार गैंगरेप के चार्ज हटाए,फौरन करना होगा सरेंडर

Share जोधपुर,27 मई 2026। नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे स्वयंभू बाबा आसाराम …

Leave a Reply