Breaking News

नई दिल्ली@कर्नाटक सीएम बदलने की खबरें केवल अटकलें : वेणुगोपाल

Share


बैठक में राज्यसभा-एमएलसी चुनाव पर चर्चा हुई, सिद्धारमैया-शिवकुमार राहुल-खड़गे से मिले
नई दिल्ली,26 मई 2026। कर्नाटक के सीएम बदलने की अटकलों के बीच मंगलवार को राज्य के सीएम सिद्धारमैया और डीप्टी सीएम डीके शिवकुमार की दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी संग बैठक हुई। बैठक के बाद पार्टी के संगठन महासचिव और लोकसभा सांसद वेणुगोपाल ने कहा- जो अटकलें लगाई जा रही हैं, वे सिर्फ अटकलें हैं, उसमें कोई सच्चाई नहीं है। बैठक में राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद या नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। कर्नाटक की राज्यसभा और विधान परिषद सीटों के उम्मीदवारों के नाम अन्य राज्यों की सीटों के साथ घोषित किए जाएंगे। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धारमैया को सीएम पद छोड़ने का कहा है। उन्हें राज्यसभा जाने का ऑफर दिया है, लेकिन सिद्धारमैया ने सीएम पद छोड़ने से इनकार किया है।
शिवकुमार ने कहा था- दिल्ली जाना जरूरी होता है : कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और डीप्टी सीएम डीके शिवकुमार सोमवार रात को दिल्ली पहुंचे थे। सिद्धारमैया के साथ कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर आए थे। दिल्ली पहुंचने के बाद सिद्धारमैया ने कहा- हाईकमान ने बुलाया है,इसलिए आया हूं। बैठक का एजेंडा क्या है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। वेणुगोपाल ने फोन कर समय और तारीख बताई थी। वहीं शिवकुमार ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा था-कुछ परिस्थितियों में दिल्ली जाना जरूरी हो जाता है, इसलिए जा रहा हूं। वहीं, कर्नाटक सरकार में मंत्री सतीश जारकीहोली ने कहा था कि दिल्ली में होने वाली बैठक का मकसद पार्टी के अंदर चल रहे मुद्दों को सुलझाना है। कांग्रेस कार्यकर्ता गृह मंत्री जी परमेश्वर के समर्थन में भी आवाज उठा रहे हैं। इससे पार्टी के अंदर शक्ति संतुलन की चर्चा और तेज हो गई है। इससे पहले सोमवार को जब खड़गे से कर्नाटक की राजनीतिक स्थिति पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगा। राहुल जी बोलेंगे। खड़गे के इसी बयान को लेकर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष केवल नाम के अध्यक्ष हैं और पार्टी रिमोट कंट्रोल से चल रही है। इतने बड़े मुद्दे पर खड़गे कह रहे हैं कि राहुल गांधी जवाब देंगे। इससे साफ है कि असली ताकत किसके पास है। पूनावाला ने कांग्रेस पर आंतरिक कलह का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में केरल, हिमाचल और अब कर्नाटक में भी सत्ता संघर्ष चल रहा है। उन्होंने कहा- कांग्रेस को जनता से ज्यादा कुर्सी की चिंता है। कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। शिवकुमार के समर्थक विधायकों का कहना है कि 2023 में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब मुख्यमंत्री पद के लिए 2.5-2.5 साल की डील हुई थी, लेकिन सिद्धारमैया समर्थक इसे नकारते आए हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@वॉट्एसेप का बड़ा अपडेट..अब बिना फोन नंबर शेयर किए कर सकेंगे चैटिंग प्राइवेसी की नहीं होगी कोई टेंशन

Share नई दिल्ली,26 मई 2026। वॉट्सऐप पर अब तक किसी से भी बातचीत करने के …

Leave a Reply