Breaking News

भोपाल/जबलपुर@ ट्विशा शर्मा मौत मामला :

Share

रिटायर्ड जज सास को हाई कोर्ट का नोटिस,सरकार बोली…जांच में सहयोग नहीं कर रहीं…
भोपाल/जबलपुर,25 मई 2026 ।
अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब बेहद तेजी से कानूनी और प्रशासनिक मोर्चे पर आगे बढ़ रहा है। सोमवार को इस मामले में तीन बड़े घटनाक्रम सामने आए हैं। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने आरोपित सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है। वहीं,मामले की कमान संभालते ही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना हो चुकी है। जबलपुर स्थित मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने सोमवार को ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा और राज्य सरकार की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया है। दरअसल, सरकार और पीडि़त परिवार ने ट्रायल कोर्ट (निचली अदालत) द्वारा गिरिबाला सिंह को दी गई अग्रिम जमानत का कड़ा विरोध करते हुए इसे निरस्त करने की मांग की है। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से पेश हुए महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने कोर्ट में साफ कहा कि आरोपित गिरिबाला सिंह पुलिस जांच में बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रही हैं। उन्हें कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुईं। दूसरी तरफ, गिरिबाला सिंह के वरिष्ठ वकील मृगेंद्र सिंह ने सरकारी दावों को गलत बताते हुए कहा कि उन्हें अभी तक याचिका से जुड़े जरूरी दस्तावेज ही प्राप्त नहीं हुए हैं, इसलिए जवाब दाखिल करने के लिए थोड़ा समय दिया जाए। मृतका के पिता के वकील पीयूष सिंह ने बताया कि अदालत ने पूर्व जज को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर यानि 27 मई तक अपना जवाब पेश करने का आदेश दिया है।


Share

Check Also

मथुरा @ प्रेमानंदजी की अपील

Share .मैं रहूं न रहूं,हमेशा साथ रहूंगा,मेरी चिंता छोडि़ए,श्रीजी का ध्यान लगाइएमथुरा ,25 मई 2026 …

Leave a Reply