Breaking News

नई दिल्ली @धर्मेन्द्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण,हेमा मालिनी ने रिसीव किया

Share


महिला क्रिकेट की वर्ल्ड चैंपियन हरमनप्रीत को पद्मश्री मिला…
नई दिल्ली, 25 मई 2026 ।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया है। सबसे पहले दिवंगत फिल्म स्टार धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी एक्ट्रेस-सांसद हेमा मालिनी ने यह सम्मान लिया। महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
उनकी लीडरशिप में इसी साल टीम ने वनडे वर्ल्डकप जीता था। साल 2026 में कुल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए जाने हैं, 65 विजेताओं को अगले फेज में सम्मानित किया जाएगा,जिसकी तारीखें अभी सामने नहीं आई हैं। अरुणाचल प्रदेश के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता तेची गुबिन को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार कैलाश चंद्र पंत को देश भर में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। सोलर ग्रुप के चेयरमैन सत्यनारायण नुवाल को भारत के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। पुडुचेरी के सिलंबम (मार्शल आर्ट) खिलाड़ी के. पजनीवेल को पारंपरिक मार्शल आर्ट के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने पीएम मोदी के पैर छूए। यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष ममिडाला जगदेश कुमार को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञापन जगत की जानी-मानी हस्ती दिवंगत पीयूष पांडे को मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया।


Share

Check Also

मथुरा @ प्रेमानंदजी की अपील

Share .मैं रहूं न रहूं,हमेशा साथ रहूंगा,मेरी चिंता छोडि़ए,श्रीजी का ध्यान लगाइएमथुरा ,25 मई 2026 …

Leave a Reply