-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 मई 2026 (घटती-घटना)। मामूली सी बात पर बेटा को डांटना पिता के लिए महंगा पड़ गया। क्षुब्ध होकर 14 वर्षीय बेटा ने कीटनाशक सेवन कर लिया। 14 दिनों तक इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिला के जयनगर थाना अंतर्गत ग्राम कमलपुर निवासी ओबजीत बर्मन पिता चितरंजन बर्मन 14 वर्ष, 3 पुत्र और एक पुत्री हैं। 9 मई की सुबह परिवार के सदस्यों के साथ सबसे छोटा पुत्र ओबजीत भी गेंदा फूल तोड़ रहा था, और काफी फूल जमीन में गिरा रहा था। इस पर पिता ने फूल कम तोड़ रहे हो, ज्यादा गिरा रहे हो, कहते हुए फटकार भरे लहजे में अपने पुत्र ओबजीत को घर जाने के लिए कहा। इसके बाद पिता गांव के ही माला दुकान में बाड़ी से तोड़े गए फूल को देने के लिए चला गया था। इस बीच उसकी पत्नी फोन करके बताई कि ओबजीत जहर पी लिया है। स्वजन उसे आननफानन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, और इलाज के बाद 10 मई को छुट्टी कराकर होली क्रॉस अस्पताल में भर्ती कराए थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur