बैकुंठपुर,22 मार्च 2022(घटती-घटना)। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में 23 मार्च बुधवार से दिव्यांगजनों को आवश्यक दस्तावेजों उपलब्ध कराने जिला प्रशासन द्वारा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 23 मार्च को पहला शिविर विकासखंड बैकुंठपुर के मानस भवन में आयोजित होगा। शिविर में दिव्यांगजनों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे, पेंशन की पात्रता रखने वाले दिव्यांगजनों के लिए आवेदन करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही मेडिकल बोर्ड की टीम भी शिविर में मौजूद रहेगी, जिससे जिन दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बना हो, उन्हें शिविर स्थल पर यह महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध कराया जा सके।
Check Also
अम्बिकापुर@शराब पीकर बाइक दौड़ाना पड़ा महंगाः तीन चालकों पर 30 हजार का जुर्माना, फिर भी नहीं थम रही नशे में ड्राइविंग
Share डॉक्टरी जांच में शराब सेवन की पुष्टि, पुलिस ने जब्त किए वाहन; सड़क सुरक्षा …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur