नई दिल्ली,22 मई 2026। केंद्र सरकार पाकिस्तान और बांग्लादेश की सीमा पर स्मार्ट बॉर्डर सुरक्षा सिस्टम लागू करने जा रही है। इसके तहत ड्रोन और स्मार्ट कैमरे से सीमा पर हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। गृह मंत्री अमित शाह ने इसका ऐलान किया है। सीमा सुरक्षा बल के संस्थापक और प्रथम सीमा प्रहरी केएफ रुस्तमजी की स्मृति में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने ये बात कही। साथ ही उन्होंने घुसपैठियों को भी कड़ी चेतावनी दी है। शाह ने कहा कि हर एक घुसपैठिए की पहचान करके उसे बाहर निकालना और जनसांख्यिकीय परिवर्तन को रोकना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा,सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें आगे आने वाले खतरों को पहचानना होगा। हमारी जनसांख्यिकीय संरचना को बदलने के उद्देश्य से सीमाओं के पार होने वाली अवैध घुसपैठ के प्रति सतर्क रहना हमारी जिम्मेदारी है। हमें अपनी अर्थव्यवस्था पर नशीले पदार्थों और नकली मुद्रा के प्रभाव को कम करने के लिए ठोस कदम भी उठाने होंगे। शाह ने कहा कि केंद्र सरकार अगले एक साल के भीतर पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा पर स्मार्ट बॉर्डर सुरक्षा सिस्टम लागू करेगी। इसके तहत ड्रोन, रडार, स्मार्ट कैमरे और अन्य आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर निगरानी मजबूत की जाएगी, ताकि घुसपैठ और तस्करी को रोका जा सके।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur