Breaking News

सूरजपुर@56 वीं नेशनल क्रॉस कंट्री एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2022 के लिये मैराथन धावक कर्ण कुमार का चयन

Share


कोहिमा नागालैण्ड में करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व

सूरजपुर,22 मार्च 2022 (घटती-घटना)। जिले के प्रतापपुर तहसील के एक छोटे से गांव केवरा के मैराथन धावक कर्ण कुमार का चयन 56 वीं नेशनल क्रॉस कंट्री एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2022 के लिये हुआ है। छत्तीसगढ़ राज्य एथलेटिक्स संघ द्वारा छत्तीसगढ़ क्रॉस कंट्री टीम की घोषणा की गई है, उक्त चयन में छत्तीसगढ़ की टीम में 11 बालिका व 12 बालक सहित कुल 26 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिसमें सरगुजा संभाग से सूरजपुर जिले के एकमात्र एथलेटिक्स खिलाड़ी कर्ण कुमार का चयन किया गया है। यह प्रतियोगिता 26 मार्च 2022 को कोहिमा नागालैण्ड में आयोजित होगी, पूर्व में यह प्रतियोगिता दिसंबर 2021 को होने वाली थी परंतु कोरोना के कारण मार्च 2022 में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता 4 आयु वर्ग में आयोजित किया जायेगा। जिले के चयनित खिलाड़ी कर्ण कुमार अंडर-20 आयु वर्ग के 8 कि.मी. मैराथन में भाग लेंगे। राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु कर्ण कुमार राज्य की टीम के साथ आज रवाना होंगे। यह प्रतियोगिता एथलेटिक्स फेडरेषन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित किया जायेगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व हेतु राज्य के खिलाड़ी कोच कामता प्रसाद यादव व चीना कंवर के मार्गदर्षन में भाग लेंगे। कर्ण कुमार का राष्ट्रीय स्तर में चयनित होने पर जिले के प्रभारी खेल अधिकारी ने बधाई देते हुये अच्छे प्रदर्शन के लिये अग्रिम शुभकामनां दी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply