बालासोर (ओडिशा),20 मई 2026। भारत के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए पुणे की डिफेंस फर्म नीबे लिमिटेड ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में सूर्यास्त्र रॉकेट सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। इस परीक्षण की सबसे खास बात यह रही कि, इस रॉकेट ने बहुत ही कम त्रुटि के साथ एकदम सटीक निशाना लगाया। ऐसे में इस सिस्टम को युद्ध तकनीक के लिहाज से बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। नीबे ग्रुप ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि 18 और 19 मई, 2026 को ओडिशा के चांदीपुर में अंतरिम टेस्ट रेंज में किए गए लगातार ट्रायल ने बहुत अच्छी सटीकता के साथ मिशन के सभी लक्ष्य पूरे किए। ये सफल परीक्षण 2026 में भारतीय सेना की ओर से कंपनी को दिए गए खरीद ऑर्डर के तहत किया गया है। इस अनुबंध ने सूर्यास्त्र यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर के विकास और सप्लाई को तेज कर दिया है।
साथ ही 150 किलोमीटर और 300 किलोमीटर रेंज वाले खास रॉकेट भी दिए। डिफेंस फर्म ने कहा कि सिस्टम ने दो दिन के परीक्षण के दौरान जबरदस्त सटीकता दिखाई। टेस्ट फायरिंग में कम, मध्यम और लंबी दूरी पर सिस्टम की प्रदर्शन को अच्छी तरह से जांचा गया। इस जांच में सूर्यास्त्र रॉकेट सिस्टम ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए अचूक निशाना साधा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur