Breaking News

लखीमपुर-खीरी@ट्रक ने मैजिक को टक्कर मारी, यूपी में टीचर-इंजीनियर समेत 10 की मौत

Share


लखीमपुर-खीरी,18 मई 2026। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे मैजिक वाहन और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। ये सभी मैजिक वाहन में सवार थे। 9 लोगों की मौके पर ही मौत हुई,जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में सरकारी टीचर और इंजीनियर भी शामिल हैं। हादसा जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर अदलीसपुर गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की तरफ से जा रहा था। इसे बहराइच से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मारी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक में बैठे लोगों के सिर फट गए। लोग सीट के बीच में ही फंस गए। दो लोग उछलकर बाहर रोड पर गिरे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। मृतकों के परिजनों का 2-2 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में
लिया,घायल जिला अस्पताल रेफर

खमरिया के सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया- ट्रक (यूपी14 एचटी5176) बरेली के नगला फरीदपुर निवासी शेर सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। शेर सिंह ट्रक के दूसरे ओनर हैं। ट्रक पर गाजियाबाद की नंबर प्लेट है। ट्रक में धान की पॉलिश की बोरियां लदी हुई हैं। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। वहीं, सीएचसी खमरिया के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया- हादसे के बाद 2 महिलाओं और 7 पुरुषों के शव यहां लाए गए थे। कई बॉडी बुरी तरह कुचल गई थी। एक गंभीर घायल पुरुष को जिला अस्पताल रेफर किया गया,लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।
गांव के प्रधान बोले…
ओवरटेक के चक्कर में हादसा

हादसे के प्रत्यक्षदर्शी नया गांव के प्रधान प्रदीप वर्मा ने बताया- मैजिक की हालत देखकर लग रहा है कि चालक ने ओवरटेक किया होगा। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराया। हादसे के बाद मैजिक में सवार 9 लोगों की अंदर ही जान चली गई। जबकि एक युवक तड़प रहा था। किसी तरह गेट तोड़कर लोगों ने उसे बाहर निकाला। उसे एंबुलेंस से भेजा गया। हादसे में जान गंवाने वाले 10 लोगों में 9 की पहचान हो गई है। इनमें दो सगे भाई पवन (23) और सोहन (21) शामिल हैं। बहराइच के मूर्तिहा गांव के रहने वाले थे। इसके अलावा अदनान (15) निवासी सिसैया गांव धौरहरा-खीरी की भी जान चली गई। पप्पू (18) निवासी देवदत्तपुर थाना खैरी घाट (बहराइच), शहजाद (35) निवासी ककरहा मूर्तिहा (बहराइच) और जुलेखा (55) निवासी धौरहरा (खीरी) की भी मौत हो गई। एक मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है।


Share

Check Also

पालघर@महाराष्ट्र के पालघर में ट्रक-कंटेनर की टक्कर…12 की मौत,25 घायल

Share पालघर,18 मई 2026। महाराष्ट्र के पालघर में मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर सोमवार को ट्रक …

Leave a Reply