Breaking News

बिलासपुर @ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई की बंदी को कैट का समर्थन

Share


स्थानीय व्यापार बचाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा है संगठन — आशीष अग्रवाल
बिलासपुर,17 मई 2026।
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को प्रस्तावित दवा दुकानों की बंदी को कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) बिलासपुर इकाई ने पूर्ण नैतिक समर्थन देने की घोषणा की है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन फार्मा कंपनियों के बढ़ते प्रभाव से स्थानीय छोटे और मंझोले व्यापारियों के अस्तित्व पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
जिला औषधि विक्रेता संघ बिलासपुर द्वारा ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में जिलेभर की दवा दुकानों को बंद रखने के निर्णय का समर्थन करते हुए कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी, राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा, जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह एवं कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा कि डिजिटल दौर में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म स्थानीय व्यापारियों के लिए बड़ी चुनौती बन चुके हैं।
कैट पदाधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री से स्थानीय बाजार लगातार कमजोर हो रहा है। छोटे व्यापारियों की आय प्रभावित होने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी कम हो रहे हैं। उनका कहना है कि बड़ी ऑनलाइन और विदेशी कंपनियां भारी छूट देकर बाजार पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रही हैं, जिससे भविष्य में स्थानीय व्यापार पूरी तरह खत्म होने का खतरा पैदा हो सकता है।
संगठन ने दवाओं की ऑनलाइन बिक्री को जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए कहा कि इस प्रक्रिया में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका बनी रहती है। बिना उचित निगरानी के दवा वितरण आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए जोखिमपूर्ण साबित हो सकता है।
कैट बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने कहा कि यह आंदोलन केवल दवा विक्रेताओं का संघर्ष नहीं, बल्कि उन सभी स्थानीय व्यापारियों की लड़ाई है जो असमान प्रतिस्पर्धा का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैट सदैव स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
कैट पदाधिकारियों राजू सलूजा, आशीष अग्रवाल, दिलीप खंडेलवाल, संजय मित्तल, अनिल राघवानी, परमजीत उबेजा, मनोज लाहोरनी, नितिन सलूजा, प्रवीण सलूजा, हरदीप होरा, अनिल गुप्ता, श्रीकांत पांडे, राजेश सैनी, मुकेश लालचंदानी एवं विष्णु गुप्ता ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए शासन-प्रशासन से स्थानीय व्यापारियों के हित में ठोस नीतिगत निर्णय लेने की मांग की।
संगठन ने 20 मई को प्रस्तावित बंद को सफल एवं शांतिपूर्ण बनाने की अपील करते हुए कहा कि स्थानीय व्यापार को बचाने के लिए सभी व्यापारिक संगठनों को एकजुट होकर आगे आना होगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी का खुलासा

Share .गांधीनगर पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार,चोरी की ट्रॉली और छोटा हाथी वाहन …

Leave a Reply