Breaking News

कोप्पल@कर्नाटक के कोप्पल में तुंगभद्रा पुल पर हादसा,छह लोगों की मौत,दस से अधिक घायल

Share


कोप्पल,15 मई 2026। कर्नाटक के कोप्पल जिले के मुनिराबाद के पास स्थित तुंगभद्रा पुल पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दस से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मुनिराबाद थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पुल से नीचे गिर गया। मृतकों की पहचान केंचप्पा (35), महांतेश (18), भरत (1), सविता (12), मारेश और गौरम्मा के रूप में हुई है। सभी मृतक विजयनगर जिले के कूडलिगी तालुक के मरलायनहल्ली गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, श्रद्धालु हुलिगेम्मा जात्रा में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक टैंकर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तुरंत होस्पेट और कोप्पल जिला अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।
आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे के बाद होस्पेट सरकारी अस्पताल के शवगृह के बाहर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। अपने प्रियजनों को खोने के गम में परिवारों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। कोप्पल के पुलिस अधीक्षक एल. अरसिद्दी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मुनिराबाद थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@समय से 6 दिन पहले मानसून पहुंचेगा केरलम, 26 मई से झमाझम बारिश

Share नई दिल्ली,15 मई 2026। भारतीय मौसम विभाग ने उमस भरी गर्मी से जूझ रहे …

Leave a Reply