Breaking News

नई दिल्ली@शुवेंदु अधिकारी सरकार का बड़ा फैसला

Share


पश्चिम बंगाल के स्कूलों में अब राष्ट्रगान के साथ गूंजेगा वंदे मातरम्
नई दिल्ली,14 मई 2026। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में मॉर्निंग असेंबली के दौरान वंदे मातरम् गाना अनिवार्य कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि हर छात्र को स्कूल शुरू होने से पहले सुबह की प्रार्थना सभा में वंदे मातरम् गाने में भाग लेना होगा। स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रमुखों को आदेश दिया गया है कि इस फैसले का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अगले सोमवार से राज्य के सभी स्कूलों में वंदे मातरम् को प्रार्थना गीत के रूप में शामिल किया जाएगा। शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से 13 मई को जारी पत्र में कहा गया कि मॉर्निंग असेंबली में क्लास शुरू होने से पहले वंदे मातरम् का गायन अनिवार्य किया जाए ताकि राज्य के सभी स्कूलों में सभी छात्र इसे गाएं। सरकार की ओर से स्कूलों को यह भी कहा गया है कि इस प्रक्रिया का रिकॉर्ड रखा जाए और वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाए, ताकि आदेश के पालन का प्रमाण मौजूद रहे। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बारे में पोस्ट किया। अब तक राज्य के स्कूलों में मुख्य रूप से राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाया जाता था। पिछले कुछ वर्षों में तत्कालीन टीएमसी सरकार ने ‘बांग्लार माटी बांग्लार जल’ को भी राज्य गीत के रूप में शामिल किया था।


Share

Check Also

गुवाहाटी@असम में 21 करोड़ की हेरोइन व अफीम के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

Share गुवाहाटी,14 मई 2026। असम में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

Leave a Reply