Breaking News

देवास@मप्र के देवास में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट…तीन की मौत,12 मजदूर घायल

Share

देवास,14 मई 2026। मध्य प्रदेश के देवास जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर आगरा-मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम टोंककला के समीप स्थित एक पटाखा फैक्टरी में गुरुवार को जोरदार विस्फोट होने बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया और घटना की जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ग्राम टोंककला स्थित पटाखा फैक्टरी में सुबह करीब 10.30 बजे जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे अंदर मौजूद मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में तीन श्रमिकों की मौत हो गई है। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका प्रकट की जा रही है। पटाखा फैक्टरी के चारों ओर धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। आसपास लोगों की भीड़ लगी हुई है। यहां काम कर रहे श्रमिक बिहार के अररिया जिले के बताए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी और बचाव दल कर्मी मौके पहुंचे।


Share

Check Also

अंकारा/निकोसिया@तुर्किये जा रही फेरी बोट समुद्र में पलटी

Share 7 की मौत,24 लापता,270 यात्री सवार थे बोट के ऊपर चढ़कर जान बचाईअंकारा/निकोसिया,30 अगस्त …

Leave a Reply