आगरा,12 मई 2026। उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को यमुना नदी में नहाने के दौरान छह लोग डूब गए। रेस्क्यू के दौरान दो लोगों को बचालिया गया लेकिन चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। बताया गया कि सोमवार की शाम आगरा के विद्यापुरम फाउंड्री नगर निवासी सौरभ पुत्र भूरी सिंह नाई की पुत्री नित्या (एक वर्ष) के जन्मदिन का कार्यक्रम था। इस बर्थडे पार्टी में कुछ रिश्तेदार बाहर से आए थे। मंगलवार को सभी यमुना नदी नहाने गये। नहाने के दौरान दोहपर करीब एक बजे दोपहर थाना क्षेत्र कमला नगर अंतर्गत यमुना नदी के बल्केश्वर घाट पर दो बच्चे नदी की गहराई की ओर जाने लगे और डूबने लगे। बच्चों को बचाने गए अन्य लोग भी डूबने लगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur