Breaking News

हैदराबाद@तेलुगु अभिनेता भरत कांत का सड़क हादसे में निधन

Share


हैदराबाद,11 मई 2026। तेलुगु अभिनेता भरत कांत का हैदराबाद में हुए सड़क हादसे में निधन हो गया। हादसे के वक्त उनके साथ सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक भी थे। इस दुर्घटना में उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने इसकी पुष्टि की। पुलिस के अनुसार, यह हादसा हैदराबाद के आउटर रिंग रोड पर आदिबतला पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ। एग्जिट 12 के पास अभिनेता की कार और एक ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई,जिसमें 31 वर्षीय भरत कांत और जी साई त्रिलोक की मौके पर ही मौत हो गई। भरत कांत मूल रूप से नेल्लोर के रहने वाले थे। वह अभिनेता होने के साथ-साथ डांसर और कंटेंट क्रिएटर भी थे।
उन्होंने साल 2021 में निर्देशक चेन्ना नारायण की फिल्म ग्रामम से अभिनय की शुरुआत की । वह साल 2024 में टेनेंट में नजर आए थे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पैकेटबंद फूड पर चेतावनी लेबल सुप्रीम कोर्ट जल्द जारी करेगा विस्तृत दिशा-निर्देश,बच्चों की सेहत को बताया राष्ट्रीय हित का मुद्दा…

Share नई दिल्ली,10 सितम्बर 2026। सुप्रीम कोर्ट ने लोगों के स्वास्थ्य,विशेषकर बढ़ते बच्चों के स्वास्थ्य …

Leave a Reply