Breaking News

हैदराबाद@प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से किया पेट्रोल-डीजल का संयम से इस्तेमाल का आह्वान

Share

हैदराबाद,10 मई 2026। अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध में होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से वैश्विक ईंधन आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। इसको देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से पेट्रोल,डीजल और गैस का बहुत ही संयम के साथ उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आयातित पेट्रोल उत्पादों पर निर्भरता कम करने से विदेशी मुद्रा की बचत होगी और भारत की अर्थव्यवस्था पर युद्ध के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना में 9,377 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान हैदराबाद में कहा, पिछले 2 महीने से हमारे पड़ोस में इतना बड़ा युद्ध चल रहा है। इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ा है और भारत पर तो और भी गंभीर असर हुआ है। उन्होंने कहा, युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में पेट्रोल,डीजल, गैस और फर्टिलाइजर के दाम बहुत अधिक बढ़ चुके हैं। यहां तक की उनकी कीमतें आसमान को भी पार कर गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत के पास बड़े-बड़े तेल के कुएं नहीं है। हमें अपनी जरूरत का पेट्रोल-डीजल,गैस,यह सब बहुत बड़ी मात्रा में दुनिया के दूसरे देशों से मंगवाना पड़ता है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पैकेटबंद फूड पर चेतावनी लेबल सुप्रीम कोर्ट जल्द जारी करेगा विस्तृत दिशा-निर्देश,बच्चों की सेहत को बताया राष्ट्रीय हित का मुद्दा…

Share नई दिल्ली,10 सितम्बर 2026। सुप्रीम कोर्ट ने लोगों के स्वास्थ्य,विशेषकर बढ़ते बच्चों के स्वास्थ्य …

Leave a Reply