कांग्रेस ने डीएमके की पीठ में छुरा घोंपा : पीएम मोदी
बेंगलुरु,10 मई 2026। बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा…कांग्रेस और डीएमके के बीच पिछले 25-30 साल से करीबी संबंध रहे हैं। डीएमके ने कई बार कांग्रेस को संकट से बाहर निकाला। 2014 से पहले केंद्र में 10 साल तक चली कांग्रेस सरकार भी डीएमके के समर्थन की वजह से ही टिकी रही। डीएमके ने हर समय कांग्रेस के हित में काम किया,लेकिन जैसे ही सत्ता का समीकरण बदला,कांग्रेस ने पहले ही मौके पर डीएमके की पीठ में छुरा घोंप दिया। उन्होंने यह बात ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह में कही।
कांग्रेस पार्टी सिर्फ धोखा
देना जानती है : पीएम
पीएम ने कहा…कांग्रेस पार्टी सिर्फ धोखा देना जानती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद झूठ बोलती है और उसकी गारंटियां भी झूठी होती हैं। कर्नाटक में पिछले तीन साल से यही स्थिति देखने को मिल रही है। राज्य सरकार जनता की समस्याएं हल करने के बजाय अपना ज्यादातर समय अंदरूनी झगड़े सुलझाने में बिता रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह तक तय नहीं हो पा रहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री कितने दिन तक पद पर रहेंगे और दूसरे नेता को मौका मिलेगा या नहीं।
400 से ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी
100 सीटें भी नहीं जीत पा रही : पीएम
पीएम ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि 40 साल पहले 400 से ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी पिछले तीन चुनावों में मिलकर भी 100 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। इसके बावजूद कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का अहंकार इतना ज्यादा है कि वे अपनी हार के लिए पूरी दुनिया को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। पीएम ने बीजेपी और एनडीए की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि देशभर में पार्टी को बड़ा समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि पुडुचेरी में लगातार दूसरी बार और असम में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार बनी है। पश्चिम बंगाल में भी बीजेपी को पहली बार इतना बड़ा जनादेश मिला है। उन्होंने इसे पार्टी के लिए अहम राजनीतिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा यह भी कहा कि दो हफ्ते पहले गुजरात में हुए पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी ने रिकॉर्ड जीत हासिल की। उनके मुताबिक, गुजरात बीजेपी ने अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। पीएम ने कहा- आपको याद होगा कि महज 10 साल पहले बंगाल में हमारे पास सिर्फ 3 विधायक थे। लेकिन आज वहां भाजपा की सरकार है और 200 से अधिक विधायक हैं।
केरल में भी अब हमारे पास 1 से बढ़कर 3 विधायक हो गए हैं। अब वह दिन दूर नहीं जब केरल में भाजपा-एनडीए के विधायकों की संख्या 3 से बढ़कर 3 से अधिक हो जाएगी। पीएम ने कहा- आज आंध्र प्रदेश में एनडीए सरकार सत्ता में है। लोकसभा सीटों की संख्या के हिसाब से देखें तो कर्नाटक में भाजपा पहले स्थान पर है। तेलंगाना में भाजपा दूसरे स्थान पर है। पुडुचेरी में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए लगातार दूसरी बार सरकार बना रहा है।
कर्नाटक हमेशा से भाजपा की ऊर्जा का केंद्र रहा हैः पीएम
आज पूरा देश भाजपा के राष्ट्रवाद के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। कर्नाटक हमेशा से भाजपा की ऊर्जा का केंद्र रहा है। जब भाजपा एक बड़ी पार्टी नहीं थी, तब भी कर्नाटक ने भाजपा को एक प्रमुख शक्ति बनाया था।
ये चुनाव परिणाम भारत की राजनीतिक स्थिति और दिशा के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। ये भारत के युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों और मध्यम वर्ग—समाज के हर वर्ग—के मूड को दर्शाते हैं। इन परिणामों से मिलने वाला एक बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश यह है कि, इस दुनिया में जो संघर्षों से ग्रस्त है।
साहस और शक्ति की विरासत ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है : पीएम
साहस और शक्ति की विरासत ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इसी भावना से प्रेरित होकर हमने तीन दिन पहले ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मनाई। कल सुबह, 11 तारीख को, मैं गुजरात के सोमनाथ में रहूंगा, जहां मंदिर के पुनर्निर्माण का उत्सव मनाया जाएगा। आज बेंगलुरु की धरती से भगवा सूरज निकला है। भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते, मैं समझता हूँ कि हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं का इतनी सुबह एकजुट होना कितना मायने रखता है। आप सभी का धन्यवाद। बंगाल की जीत आपकी भी जीत है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur