राज्यपाल को 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा,शपथ समारोह आज सुबह 10 बजे…
चेन्नई,09 मई 2026। विजय ने शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से लोकभवन में मुलाकात की और सरकार बनाने के लिए 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों की जरूरत थी। 4 मई को आए चुनाव परिणाम में विजय की पार्टी को सबसे ज्यादा 108 सीटें मिली थीं। लेकिन यह बहुमत से 10 कम थीं। टीवीके को कांग्रेस के 5,सीपीआई और सीपीआई(एम) के 2-2 विधायकों का समर्थन 8 मई तक मिल चुका था। शनिवार को वीसीके और आईयूएमएल ने टीवीके को अपने 2-2 विधायकों का समर्थन दिया। इधर, महाबलीपुरम स्थित फोर पॉइंट्स रिसॉर्ट के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई है।
राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने का न्योता दिया
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने टीवीके चीफ विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त कर सरकार बनाने का न्योता दिया है। राज्यपाल ने विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए 13 मई 2026 तक विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने का निर्देश दिया है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 10 मई को सुबह 10 बजे चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। राज्यपाल आर्लेकर ने विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। चेन्नई स्थित लोकभवन में राज्यपाल ने विजय को नियुक्ति पत्र सौंपा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur