- विधायक दल के नेता चुने गए,आज कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ लेंगे
- घुसपैठ,हिंसा,कट मनी खत्म करेंगे,महिला सुरक्षा टॉप प्रायोरिटी : अमित शाह
कोलकाता,08 मई 2026। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए सीएम होंगे। कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। बैठक के बाद अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया। शाह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 1950 से जिस विचार को लेकर हम निकले, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार को लेकर निकले। ममता जी के शासन में अपराधी राजनेता बन गए तो विकास की गुंजाइश ही नहीं रही। हम घुसपैठ,हिंसा, कट मनी खत्म करेंगे। महिला सुरक्षा टॉप प्रायोरिटी होगी। सुवेंदु आज सुबह 11 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी,शाह समेत एनडीए के कई बड़े नेता शामिल होंगे। 56 साल के सुवेंदु ने सीएम ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है। वे नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। यहां से 2021 में उन्होंने ममता को हराया था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीती हैं।
शाह बोले…दीदी का सूपड़ा साफ हो गया
शाह ने कहा- बंगाल की जनता में हमें जन समर्थन दिया। उसका आभार व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। हमारे विधायकों के जीत का औसत मार्जिन 28 हजार है। 3 से 77 और 77 से 207 की यात्रा अभूतपूर्व है। 9 जिलों में टीएमसी का खाता तक नहीं खुला। दीदी का सूपड़ा साफ हो गया।
शाह बोले…पूरे देश से घुसपैठियों
को चुन-चुनकर निकालेंगे
शाह ने कहा…भाजपा का वादा है कि बंगाल की जनता को कि न सिर्फ बंगाल,पूरे देश से हम एक-एक घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे। ये ध्रुवीकरण का मुद्दा नहीं है। ये देश की सुरक्षा का मुद्दा है। बंकीम बाबू के परिवार से बहन सुनित्रा चटोप्धाय हमारे साथ जुड़ी हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि वंदे मातरम के 150वें साल में बंकीम बाबू की धरती पर हमें सरकार बनाने का मौका मिला।
शाह बोले…सुवेंदु दा ने दीदी
को उनके घर में हराया
शाह ने कहा…भवानीपुर की जनता का भी बहुत बहुत धन्यवाद। सुवेंदु ने पिछले चुनाव में नंदीग्राम में हराया था। दीदी इस बार तो सुवेंदु दा ने आपको आपके घर में हराया है। भवानीपुर की जनता का दिल से धन्यवाद। इस जीत का महत्व पार्टी के विस्तार तक सीमित नहीं है। इसका महत्व भाजपा-एनडीए का 21वां राज्य हुआ तक सीमित नहीं है। शाह ने कहा- जहां मन भय मुक्त हो, सिर गर्व से ऊंचा हो, ऐसे बंगाल का रास्ता प्रशस्त हो चुका है। 5 दशक का लंबा समय लोकतंत्र की दृष्टि से बंगाल के लिए दिन में सपने जैसा था। मोदी ने जो वादा किया है, उसे पूरा करने के लिए हम हमारा सर्वश्रेष्ठ अर्पित करें। बंगाल की संस्कृति, परंपरा को 5 दशक से विदेशी विचारों से प्रभावित शासन से मुक्त बंगाल की दिशा में आगे बढ़े।
सुवेंदु बोले…संदेशखाली और आरजी कर
मामले की जांच के लिए आयोग बनांएगे
हमारे हजारों कार्यकर्ताओं ने सालों तक हिंसा,उत्पीड़न और झूठे मामलों का सामना किया है। अब बीजेपी सरकार उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेगी। महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। संदेशखाली और आरजी कर मेडिकल कॉलेज जैसे मामलों की जांच के लिए आयोग बनाएंगे। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए सभी चुनावी वादों को लागू किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम करेंगी ताकि जनता की उम्मीदें पूरी हो सकें। पार्टी का लक्ष्य पश्चिम बंगाल का पुनर्निर्माण करना है। रिटायर्ड जजों की अगुवाई में आयोग गठित किए जाएंगे, जो संस्थागत भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करेंगे। संदेशखाली की पीडि़त रेखा पात्रा के पास मैसेज गया है कि उन्हें भी मंत्री बनाया जा रहा है। हालांकि उन्हें कौन सा विभाग दिया जाएगा,इसकी जानकारी नहीं है।
शाह बोले…2014 में बंगाल में खाता खुला आज हमारी सरकार
शाह ने कहा…2014 से जो यात्रा निकली,ये अभूतपूर्व यात्रा है। अपने पुरुषार्थ से,कौशल से जनमत को कैसे संजोया जा सकता है। इसका दुनियाभर में सबसे बेहतरीन उदाहरण है 2014 से 2026 तक भाजपा की यात्रा। पूरा देश आज इस बात के लिए हमारे पार्टी और मोदी जी को स्वीकृति देता है। 2014 में बंगाल में हमारा खाता खुला। फिर 3 हुए,अगले चुनाव में 77 हुए और आज हम यहां बैठे हैं। अमित शाह ने कहा- आज बंगाल का विजय अनेक लिहाज से अहम है। 100 साल की वैचारिक यात्रा के बाद गंगोत्री से गंगासागर तक, आज भाजपा की सरकार बनी है। 1950 से जिस विचार को लेकर हम निकले, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार को लेकर निकले। आज उनकी ही पार्टी की सरकार बनी। 370 हटी तो देश भर में कार्यकर्ताओं में खुशी थी।
शाह बोले…2014 में बंगाल में खाता खुला आज हमारी सरकार
शाह ने कहा…2014 से जो यात्रा निकली,ये अभूतपूर्व यात्रा है। अपने पुरुषार्थ से,कौशल से जनमत को कैसे संजोया जा सकता है। इसका दुनियाभर में सबसे बेहतरीन उदाहरण है 2014 से 2026 तक भाजपा की यात्रा। पूरा देश आज इस बात के लिए हमारे पार्टी और मोदी जी को स्वीकृति देता है। 2014 में बंगाल में हमारा खाता खुला। फिर 3 हुए,अगले चुनाव में 77 हुए और आज हम यहां बैठे हैं। अमित शाह ने कहा- आज बंगाल का विजय अनेक लिहाज से अहम है। 100 साल की वैचारिक यात्रा के बाद गंगोत्री से गंगासागर तक, आज भाजपा की सरकार बनी है। 1950 से जिस विचार को लेकर हम निकले, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार को लेकर निकले। आज उनकी ही पार्टी की सरकार बनी। 370 हटी तो देश भर में कार्यकर्ताओं में खुशी थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur