Breaking News

अम्बिकापुर@जिला अस्पताल से लापता महिला की छत से गिरकर मौत,जांच शुरू

Share


रात में वार्ड से गायब हुई मरीज,नीचे गंभीर हालत में मिली…

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 मई 2026 (घटती-घटना)। जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया है। मरीज रात में वार्ड से अचानक गायब हो गई और बाद में अस्पताल परिसर में गंभीर हालत में मिली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, विकासखंड बलरामपुर के ग्राम सेंदुर निवासी कलेश्वरी (50), पति रामधनी, को पेट दर्द और बुखार की शिकायत पर 27 अप्रैल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज जारी था। बीती रात करीब 12.30 बजे पति रामधनी और बेटी मंजू सिंह की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि कलेश्वरी बिस्तर पर नहीं हैं। परिजनों ने अस्पताल के बाथरूम और आसपास के कमरों में तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने जब अस्पताल परिसर में नीचे खोजबीन की, तो कलेश्वरी छत से नीचे गिरी हुई गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलीं। उन्हें तत्काल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि महिला छत पर कैसे पहुंची और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच कराई जा रही है। फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच जारी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में मिली 1965 की हस्तलिखित पत्रिका उदगार की दुर्लभ पाण्डुलिपि

Share अम्बिकापुर ,01 मई 2026 (घटती-घटना)। अंबिकापुर के गोधनपुर क्षेत्र में हस्तलिखित मासिक पत्रिका उदगार …

Leave a Reply