Breaking News

नई दिल्ली@राहुल गांधी ने कहा…लोकसभा में भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता

Share


नई दिल्ली,06 मई 2026। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और खासकर ममता बनर्जी की अप्रत्याशित हार ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को वोट चोरी का मुद्दा उठाने का मौका दे दिया है। बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल ने हरियाणा की मौजूदा सरकार को घुसपैठ बताया और कहा कि कभी-कभी वोट चोरी से सीटें चुराई जाती हैं तो कभी पूरी सरकार चुराई जाती है। उन्होंने भाजपा के 240 लोकसभा सांसदों में हर छठे सांसद को वोट चोरी से जीता हुआ बताया। राहुल ने एक्स पर लिखा, लोकसभा के 240 भाजपा सांसदों में, मोटे-तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है। पहचानना मुश्किल नहीं- क्या उन्हें भाजपा की भाषा में घुसपैठिए कहें? और हरियाणा? वहां तो पूरी सरकार घुसपैठिया है। जो संस्थाएं अपनी जेब में रखते हैं,मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया को तोड़-मरोड़ते हैं-वो खुद रिमोट कंट्रोल से चलते हैं। उन्हें असली डर सच्चाई का है। निष्पक्ष चुनाव हों,तो ये 140 के पास भी नहीं जीत सकते। पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम आने के बाद से राहुल लगातार वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने एक्स पर लिखा था कि ममता बनर्जी की हार का मजाक बनाने वाले समझ लें कि असम और बंगाल के जनादेश की चोरी, भारतीय लोकतंत्र को तबाह करने के अपने मिशन में भाजपा का एक बड़ा कदम है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाईकोर्ट बोला-हर जान कीमती,केंद्र-दिल्ली सरकार को आदेश-रोजाना मेडिकल जांच हो…

Share नई दिल्ली,16 जुलाई 2026। दिल्ली हाईकोर्ट ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम …

Leave a Reply