Breaking News

कोलकाता@बंगाल में 9 मई को भाजपा सरकार की शपथ समारोह

Share


बंगाल में नई सरकार का तैयारियां शुरू,ब्रिगेड ग्राउंड में होगा आयोजन

कोलकाता,06 मई 2026। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, शपथ समारोह में प्रधानमंत्री, एनडीए व भाजपा के सभी मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। दो दर्जन मंत्री भी शपथ लेंगे। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग के बाद 4 मई को मतों की गणना हुई। जिसमें सत्ता धारी दल तृणमूल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही राज्य में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल लंबे शासन का अंत हो गया है। आंकड़ों की बात करें तो टीएमसी को मात्र 80 सीटें मिली हैं, जबकि पिछले चुनाव में पार्टी ने अकेले 215 सीटों हासिल की थी। जबकि भाजपा जिसे पिछले चुनाव में मात्र 77 सीटें मिली थी, उसने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 207 सीटों पर कब्जा जमाया है।
बंगाल में नई विधानसभा
गठन की अधिसूचना जारी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नई विधानसभा के गठन को लेकर चुनाव आयोगने अधिसूचना जारी कर दी है, जिससे राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। यह अधिसूचना राज्यपाल को भेज दी गई है, जिसके बाद संवैधानिक प्रक्रिया के तहत सरकार गठन की आगे की कार्यवाही की जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं विशेषज्ञों का मानना है कि अधिसूचना जारी होना सरकार गठन की दिशा में महत्वपूर्ण संवैधानिक कदम है, जिसके बाद राज्यपाल नई सरकार के गठन के लिए बहुमत प्राप्त दल या गठबंधन के नेता को आमंत्रित करेंगे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पेपर लीक से ध्वस्त हो रही शिक्षा व्यवस्था युवाओं का भविष्य संकट में : पवन खेड़ा

Share नई दिल्ली,01 जून 2026। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने …

Leave a Reply