कांकेर, 20 मार्च 2022(ए)। जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयलीबेड़ा ब्लॉक मुख्यालय से 100 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम मर•ानार में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गला रेतकर हत्या कर शव को बीच सडक़ में फेंक दिया है। नक्सलियों ने शव के ऊपर पत्थर में दबाकर पर्चा भी छोड़ा है, जिसमें मुखबीरी का आरोप लगाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सलियों द्वारा छोड़े गए पर्चे में मृतक ग्रामीण पर नारायणपुर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए मौत के घाट उतारने की बात लिखी गई है। नक्सली पर्चे में मृत ग्रामीण का नाम सु नुरेटी बताया गया है। आज सुबह नक्सली हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस बल को आवश्यक कार्रवाई लिए ग्राम मरकानार रवाना कर दिया गया है।
Check Also
कांकेर@कांकेर में मलेरिया से 2 छात्रों की मौत : सरकारी-हॉस्टल में रहने वाले 11 छात्रों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव,कैंप लगाकर इलाज कर रहा स्वास्थ्य अमला
Share कांकेर,26 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर में बीते दो दिनों में मलेरिया से सरकारी …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur