रायपुर,05 मई 2026। कोर्ट में लंबे समय से चल रहे मामलों को जल्दी खत्म करने के लिए 9 मई 2026 को नेशनल लोक अदालत लगाई जाएगी। वहीं, सुप्रीम कोर्ट भी ‘समाधान समारोह’ नाम से एक खास अभियान चला रहा है, जिसमें आपसी समझौते से पुराने केस सुलझाए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट चाहता है कि, लोगों को जल्दी और आसान न्याय मिले। इसी वजह से ‘स्पेशल लोक अदालत’ का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य कार्यक्रम 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को सुप्रीम कोर्ट में होगा।
पुराने केस आपसी सहमति से सुलझेंगे
इस अभियान में ऐसे मामलों को शामिल किया जाएगा, जिन्हें दोनों पक्ष आपसी बातचीत से खत्म करना चाहते हैं। इसके लिए राज्य, जिला और तहसील स्तर पर पहले से बैठकें शुरू हो चुकी हैं। बातचीत और समझौते की प्रक्रिया 21 अप्रैल से चल रही है।
घर बैठे भी शामिल हो सकेंगे लोग
लोक अदालत और सुलह बैठकों में लोग खुद जाकर भी शामिल हो सकते हैं और ऑनलाइन भी जुड़ सकते हैं। इसमें विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी और प्रशिक्षित मध्यस्थ दोनों पक्षों को समझौता कराने में मदद करेंगे। अगर कोई व्यक्ति अपने केस को इस स्पेशल लोक अदालत में शामिल कराना चाहता है, तो उसे सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर जाकर गूगल फॉर्म भरना होगा। इसकी आखिरी तारीख 31 मई 2026 रखी गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur