Breaking News

कवर्धा@कवर्धा में भीषण सड़क हादसा : शादी में शामिल होने जा रहे 6 में से 4 लोगों की मौत

Share

कवर्धा,04 मई 2026। रायपुर से पंडरिया शादी में शामिल होने जा रहे 6 लोगों से भरी तेज रफ्तार कार ने अचानक अनियंत्रित होकर पांडातराई थाना क्षेत्र के फोक नदी पुल से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं। लिस के अनुसार हादसा इतना विकराल था कि कार खाई में पलटते हुए बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर ही दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों ने अस्पताल ले जाते समय इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में अरमान खान, सौंफ, अनस और कौनेन शामिल हैं। वहीं जुनैद रज़ा और आरज़ू खान गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। सभी रायपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं और पंडरिया में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को खाई से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पांडातराई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और शादी का घर खुशियों की जगह मातम में बदल गया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ आदिवासी कला केंद्र मैदान को व्यावसायिक परिसर में बदलने का विरोध

Share छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने राज्यपाल,मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….-संवाददाता-अम्बिकापुर,31 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply