Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ में जश्न : बंगाल-असम और पुडुचेरी में बीजेपी को बहुमत

Share


रायपुर में झालमुड़ी बांटी,सांसद बोलीं…टीएमसी को जड़ से उखाड़ फेंका

रायपुर,04 मई 2026। भाजपा का 5 राज्यों में से 3 (पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी) में सरकार बना रही है। फाइनल रिजल्ट कुछ देर में आएंगे। छत्तीसगढ़ में भी जीत का जश्न मनाया जा रहा है। रायपुर बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर में झालमुड़ी खाकर कार्यकर्ताओं ने सेलिब्रेट किया। ‘पाप अनाचार में, घोर अंधकार में, श्री राम जी की सेना चली’ गाना भी गाया। रायपुर में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और रायपुर मेयर मिनल चौबे ने कहा कि बंगाल में बीजेपी ने टीएमसी को जड़ से उखाड़ फेंका है। सनातन की जीत हुई है। वहीं बिलासपुर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बंगाल और असम विजय पर बधाई देते हुए कहा कि, यह कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है। ममता गई अब बंगाल में समता आई। अद्भूत असम के विकास के लिए हम फिर जुटेंगे। मुंगेली जिला भाजपा कार्यालय में जीत का जश्न मनाया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, आतिशबाजी की और ढोल की थाप पर जमकर थिरकते हुए खुशी जाहिर की।
भाजपा की ऐतिहासिक जीत-
विधायक प्रबोध मिंज

विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है। इसकी खुशी पूरे देश और पार्टी कार्यकर्ताओं में है, और इसी उत्साह में झालमुड़ी बांटकर जश्न मनाया जा रहा है।
जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी
पर भरोसा जताया : दीपक उज्ज्वल

भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में ‘झालमुड़ी पार्टी’ का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेता दीपक उज्ज्वल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा जताते हुए ममता बनर्जी की सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया है।
उन्होंने इसे भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बेहद खुशी का दिन बताते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उज्ज्वल ने कहा कि यह वही बंगाल है, जहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की नींव रखी थी, और आज उसी विचारधारा की पार्टी भाजपा यहां सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।
बेलतरा विधायक के दफ्तर में झालमुड़ी पार्टी
बिलासपुर में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के दफ्तर में ‘झालमुड़ी पार्टी’ का आयोजन किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल-ताशों की धुन पर थिरकते हुए जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा नेता और विधायक प्रतिनिधि पेसीराम जायसवाल ने कहा कि बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा जताते हुए ‘निर्मम सरकार’ को सत्ता से उखाड़ फेंका है। उन्होंने कहा कि यह दिन न सिर्फ बंगाल बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है और भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक है।
रायपुर लग रहे ‘झालमुड़ी,ममता उड़ी’ के नारे
रायपुर में झालमुड़ी स्टॉल संचालक ने बताया कि उन्होंने 200 से ज्यादा प्लेट झालमुड़ी बेच दी हैं। भाजपा कार्यालय में ‘झालमुड़ी,ममता उड़ी’ के नारे लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि उनके बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

बंगाल,असम और पुडुचेरी में एनडीए की ऐतिहासिक जीत…सीएम साय ने कहा…विकसित भारत के संकल्प पर जनता ने लगाई मुहर


बंगाल समेत तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए को प्राप्त ऐतिहासिक जनादेश के लिए वहां की जागरूक, राष्ट्रनिष्ठ एवं विकासोन्मुख जनता का हृदय से अभिनंदन है। यह विजय भारतीय लोकतंत्र की सशक्तता, जनविश्वास और राष्ट्रवाद की भावना का उज्ज्वल प्रतीक है। असम और पुडुचेरी में पुनः जनादेश व पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक सफलता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ नेतृत्व, सुशासन और ‘विकसित भारत’ के संकल्प पर जनता की अटूट आस्था की स्पष्ट अभिव्यक्ति है। सीएम साय ने कहा, यह जनादेश तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और भय की राजनीति पर विकास, सुशासन एवं राष्ट्रहित की निर्णायक विजय है। बंगाल की यह ऐतिहासिक जीत वहां के समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, त्याग और संकल्प का परिणाम है। सीएम साय ने कहा, इस ऐतिहासिक जीत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सशक्त संगठनात्मक नेतृत्व एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में सभी समर्पित कार्यकर्ता, संगठन पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सहभागी रहे हैं। इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बंगाल की जनता ने डर को हटाकर विकास चुना : दुबे
बंगाल चुनाव में प्रचार के लिए गए भाजपा नेता मृत्युंजय दुबे ने कहा कि राज्य में भय का माहौल था, बूथ कैप्चरिंग जैसी घटनाएं होती थीं और ममता बनर्जी की ‘दादागिरी’ से जनता परेशान थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी नेतृत्व ने बंगाल की जनता को सुरक्षा, रोजगार, महिला सुरक्षा और विकास का भरोसा दिया। पश्चिम बंगाल की जनता ने डर को हटाकर विकास को चुना है। यह सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
टीएमसी को जड़ से उखाड़ फेंका : सांसद लक्ष्मी वर्मा
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, रायपुर मेयर मिनल चौबे, भाजपा छतीसगढ़ महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि सनातन की जीत हुई है। भिलाई के घड़ी चौक पर भाजपा जिला अध्यक्ष समेत सभी कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ बंगाल और असम के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता देख जीत का जश्न मनाया। लोगों को मिठाइयां बांटी गईं।
रायपुर में किरण देव सिंह का ‘झालमुड़ी’ से स्वागत
बंगाल रुझानों में भाजपा की बढ़त के बीच रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय ‘एकात्म परिसर’ में उत्सव का माहौल रहा। जैसे ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव वहां पहुंचे, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने बंगाल की मशहूर ‘झालमुड़ी’ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान किरण देव ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए न केवल खुद झालमुड़ी का स्वाद चखा।


Share

Check Also

कोरिया@ कोरिया पैलेस से जुड़े महिपाल सिंह राणावत बने RHS के राजस्थान उपाध्यक्ष

Share कोरिया,04 मई 2026 (घटती-घटना)। राजस्थान की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने …

Leave a Reply