Breaking News

रायपुर@खुद की शादी का कार्ड बांट रहा कांग्रेस नेता रवि गिरफ्तार…

Share


गर्लफ्रेंड ने रेप का आरोप लगाया,7 मई को बारात से पहले पुलिस ने पकड़ा
रायपुर,26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता रवि चंद्रवंशी को रेप केस में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 7 मई को रवि की शादी होने वाली थी। वह शादी का कार्ड बांट रहा था, पुलिस ने उसे रायपुर से पकड़ा है। उसकी गर्लफ्रेंड ने कवर्धा महिला थाने में दुष्कर्म की शिकायत की थी, एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। मामला कवर्धा थाना क्षेत्र का है। रवि कवर्धा जिला किसान कांग्रेस संघ का अध्यक्ष है। पीडि़ता ने अपनी शिकायत में बताया कि, वो और रवि 10 साल से रिलेशन में थे। उसने शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए और बाद में शादी से मना कर दिया। 26 अप्रैल को पुलिस उसे रायपुर से पकड़कर अपने साथ कवर्धा ले गई।
पहले जोगी कांग्रेस में था रवि : जानकारी के मुताबिक, रवि चंद्रवंशी पहले जोगी कांग्रेस में था और पंडरिया विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुका है। करीब 2 साल पहले कांग्रेस में वापसी के बाद उसे किसान कांग्रेस संघ में पद मिला था।
कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ फोटो वायरल
रवि चंद्रवंशी कवर्धा में कांग्रेस पार्टी में सक्रिय नेता है। वह सोशल मीडिया पर अक्सर पार्टी के सीनियर लीडर के साथ फोटो अपलोड किया करता है। मामला सामने आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज, सचिन पायलट जैसे तमाम बड़े नेताओं के साथ उसकी फोटो वायरल हो रही है।
गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया
कवर्धा एसडीओपी आशीष शुक्ला ने कहा कि, पीडि़ता ने कल महिला थाने में लिखित शिकायत की थी। इस रिपोर्ट के आधार पर समुचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी रवि को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया गया। रायपुर से हमारी टीम रवि कवर्धा लेकर आई है। फिलहाल न्यायालय में पेश कर आगे की करवाई की जा रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ खाद माफिया से मिलीभगत करने वाले अधिकारी नहीं बचेंगे : कृषि मंत्री

Share ओवर रेटिंग की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज,राहुल कृषि केंद्र का लाइसेंस …

Leave a Reply