Breaking News

अम्बिकापुर@ बबूल के पेड़ से टकराई बाइक

Share

युवक की मौके पर मौत
अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है। सड़क हादसे में बाइक बबूल के पेड़ से टकरा गई,जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, युवक बाइक से अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे खड़े बबूल के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव और आसपास के क्षेत्र में भी शोक का माहौल बना हुआ है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply