Breaking News

अम्बिकापुर@ सीतापुर अस्पताल में मिली गई खामियां,कार्रवाई के निर्देश

Share


अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
100 बिस्तर अस्पताल सीतापुर का शुक्रवार रात 9 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें व्यवस्थाओं की गंभीर कमी सामने आई। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई से लेकर स्टाफ की उपस्थिति तक कई खामियां पाई गईं, जिस पर जिम्मेदारों को सख्त निर्देश दिए गए। निरीक्षण में अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का अभाव मिला। इंजेक्शन और दवाइयां खुले डिब्बों में रखी मिलीं, वहीं रैक में रखी कई दवाइयों पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट अंकित नहीं थी। ड्रेसिंग रूम में कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। पुरुष वार्ड में महिला मरीज भर्ती पाई गई। अस्पताल के नोटिस बोर्ड पर ड्यूटी डॉक्टर और स्टाफ नर्स का रोस्टर अपडेट नहीं था। उपस्थिति पंजी भी मौके पर नहीं मिली,जिससे ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों की जानकारी नहीं मिल सकी। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों और स्टाफ को निर्देश दिया गया कि अस्पताल में सुविधा उपलब्ध होने पर मरीजों को अनावश्यक रेफर न किया जाए। यदि रेफर करना जरूरी हो, तो कारण सहित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जिला अस्पताल भेजा जाए।
हीटवेव को देखते हुए अस्पताल को आवश्यक तैयारी रखने और अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित ढ्ढश्वष्ट फ्लेक्स बढ़ाने को कहा गया, ताकि लोगों को योजनाओं की जानकारी मिल सके। अस्पताल परिसर में संचालित धनवंतरी मेडिकल स्टोर को नोटिस जारी कर हटाने के निर्देश दिए गए। इसके स्थान पर जन औषधि केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया। जो कर्मचारी अन्य स्थानों पर संलग्न हैं, उन्हें मूल पदस्थापना स्थल पर उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। खंड चिकित्सा अधिकारी को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply