Breaking News

अम्बिकापुर@महिला से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Share


घर में घुसकर गलत नीयत से की हरकत,विरोध करने पर गला दबाया
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना लुंड्रा पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आरोपी ने महिला के घर में घुसकर गलत नीयत से छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उसने महिला का गला दबाने और हाथ की उंगली चोटिल करने की भी कोशिश की।
देर रात घर में घुसकर की छेड़छाड़ : पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना लुंड्रा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 अप्रैल 2026 की रात झेराडीह बैगापारा निवासी लाजाराम पैकरा उसके घर में घुस आया और गलत नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। महिला द्वारा विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसके दाहिने हाथ की उंगली दबाई तथा गला दबाकर डराने की कोशिश की। घटना के बाद पीडि़ता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
इन धाराओं में मामला दर्ज : प्रार्थिया की शिकायत पर थाना लुंड्रा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 91/26 के तहत धारा 331(2), 331(6), 74, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म : मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीडि़ता सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज किए। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने संदेही को तलब कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम लाजाराम पैकरा पिता स्व. घीटम पैकरा, उम्र 45 वर्ष, निवासी झेराडीह बैगापारा थाना लुंड्रा बताया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया।
न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया : आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply