मणिपुर पुलिस ने 1.5 लाख रुपये की तीन चोरी की बाइक बरामद कीं…
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,25 अपै्रल 2026 (घटती-घटना)। थाना मणिपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के तीन अलग-अलग प्रकरणों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 1.5 लाख रुपये कीमत की तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर जब्त की हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। यह कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई, जिसमें लंबित प्रकरणों के आरोपियों की धरपकड़ और गिरफ्तारी की जा रही है।
जिला अस्पताल से चोरी
हुई बाइक से खुला मामला
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी बृजलाल पैंकरा, निवासी असोला थाना कोतवाली, ने 31 अक्टूबर 2025 को थाना मणिपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 5 बजे वे अपनी सीडी डिलक्स बाइक क्रमांक सीजे 15 सीके 6337 से जिला अस्पताल अंबिकापुर अपने इलाजरत भाई के लिए खाना पहुंचाने गए थे। उन्होंने बाइक अस्पताल के स्टैंड में खड़ी की थी, लेकिन करीब 5ः45 बजे लौटने पर वाहन वहां नहीं मिला। अज्ञात चोर बाइक चोरी कर फरार हो चुका था। इस मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 300/2025 धारा 303(3), 111(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
कई स्थानों से की थी बाइक चोरी : आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि उन्होंने अलग-अलग समय में विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी की थी—अक्टूबर माह में जिला अस्पताल अंबिकापुर से हीरो होंडा सीडी डिलक्स फरवरी माह में चांदो बाजार, थाना लखनपुर क्षेत्र से स्प्लेंडर बाइक मार्च माह में बुधवारी बाजार अजिरमा से होंडा ड्रीम युगा अप्रैल माह में बरडी गांव, थाना धौरपुर क्षेत्र से हीरो ॥स्न डिलक्स पुलिस ने बताया कि लखनपुर क्षेत्र से चोरी हुई स्प्लेंडर बाइक आरोपी दीपक प्रजापति के पास थी, जिसे पूर्व में गिरफ्तार कर चालान किया जा चुका है।
तीन बाइक बरामद,कीमत 1.5 लाख : गिरफ्तार आरोपियों सद्दाम हुसैन और राम बहादुर के कब्जे से पुलिस ने तीन चोरी की बाइक बरामद की हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 1.5 लाख रुपये बताई गई है। जब्त वाहनों में शामिल हैं—
02 नग हीरो एचएफ डिलक्स
01 नग होंडा ड्रीम युगा
न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए आरोपी : पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका : पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी मणिपुर उपनिरीक्षक सी.पी. तिवारी, सउनि अनिल सिंह, अनिल पाण्डेय, प्रधान आरक्षक नरेंद्र जांगड़े, आरक्षक उमाशंकर साहू, सत्येन्द्र दुबे, निरंजन बड़ा, रमाशंकर यादव, सैनिक दिनेश यादव, साइबर सेल प्रभारी सउनि अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, आरक्षक मनीष सिंह, अशोक यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मुखबिर की सूचना पर दो आरोपी गिरफ्तार
विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर पूर्व बाइक चोरी मामलों में संलिप्त सद्दाम हुसैन (29 वर्ष), निवासी ग्राम बकना थाना लुंड्रा और राम बहादुर दास उर्फ बहादुर (26 वर्ष), निवासी ग्राम डंडगांव थाना लुंड्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे अपने साथी दीपक प्रजापति के साथ मिलकर कई वर्षों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते आ रहे थे। चोरी के बाद वाहनों को बेचकर पैसे आपस में बांट लेते थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur