Breaking News

अम्बिकापुर@नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा का विपक्ष पर हमला

Share


दिव्या सिंह सिसोदिया बोलीं-महिलाओं के साथ हुआ विश्वासघात,33प्रतिशत आरक्षण दिलाकर रहेंगे


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा नेताओं ने नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम को लेकर कांग्रेस और इण्डी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। सरगुजा जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया और जिला महामंत्री अरुणा सिंह ने विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया।
भाजपा महिलाओं के अधिकारों के
लिए प्रतिबद्ध : मंजूषा भगत

प्रेसवार्ता में महापौर मंजूषा भगत,प्रदेश प्रवक्ता पैनलिस्ट संतोष दास,जिला संवाद प्रमुख रूपेश दुबे और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाडे विशेष रूप से मौजूद रहीं। महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि भाजपा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर बाधा को दूर किया जाएगा।
ऐतिहासिक कदम को विपक्ष ने रोका : दिव्या सिंह सिसोदिया : दिव्या सिंह
सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में लाया गया यह अधिनियम महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस,तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक और समाजवादी पार्टी के विरोध के कारण यह सपना साकार नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने परिसीमन,धर्म आधारित आरक्षण और क्षेत्रीय विवाद जैसे मुद्दे उठाकर विधेयक में बाधा डाली। यह देश की 70 करोड़ महिलाओं का अपमान है,जिसे मातृशक्ति कभी माफ नहीं करेगी।
भाजपा ने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया : सिसोदिया ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में पंचायतों में 50 प्रतिशत महिला आरक्षण सहित कई योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा की है। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान में पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी 57 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।
कांग्रेस के रवैये से बिल पारित नहीं हो सका : अरुणा सिंह
जिला महामंत्री अरुणा सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर देशभर में सकारात्मक माहौल था, लेकिन कांग्रेस के नकारात्मक रवैये के कारण विधेयक पारित नहीं हो सका। उन्होंने विपक्ष पर संसद में बिल गिरने पर जश्न मनाने का आरोप लगाया।
बूथ स्तर तक चलेगा अभियान
अरुणा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारों ने महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं,जिससे महिलाओं का सरकार पर विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू कराने के लिए भाजपा बूथ स्तर तक अभियान चलाएगी और विपक्ष के महिला विरोधी चरित्र को जनता के सामने लाएगी।
ये रहे उपस्थित
प्रेसवार्ता के दौरान एमआईसी सदस्य श्वेता गुप्ता,पार्षद किरण साहू,प्रियंका चौबे, नीलू गुप्ता, सरस्वती यादव, जातीन परमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply