Breaking News

रायपुर@धमतरी और बस्तर में सक्रिय था विदेशी गिरोह,अमेरिका के डेबिट कार्ड से 6.5 करोड़ के इस खेल ने प्रवर्तन निदेशालय उड़ाए होश

Share

रायपुर,25 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में इस वक्त हड़कंप मचा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय की एक बड़ी रेड ने राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में चल रहे एक खतरनाक खेल का पर्दाफाश किया है। मामला ‘द टिमोथी इनिशिएटिव’ नाम के एक संगठन से जुड़ा है, जिस पर आरोप है कि उसने बिना किसी कानूनी रजिस्ट्रेशन के करोड़ों रुपये की विदेशी फंडिंग छत्तीसगढ़ के संवेदनशील इलाकों में खपा दी है।
बस्तर और धमतरी में विदेशी डेबिट कार्ड का खेल : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ के धमतरी और बस्तर जैसे इलाकों में चौंकाने वाली गड़बड़ी पकड़ी है। जांच में पता चला है कि द टिमोथी इनिशिएटिव से जुड़े लोगों ने अमेरिका के Truist Bank के डेबिट कार्ड्स का इस्तेमाल कर छत्तीसगढ़ केATM से धड़ल्ले से कैश निकाला। हैरानी की बात यह है कि पूरे भार में करीब 95 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन सामने आया है। अकेले छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बेल्ट में ही पिछले कुछ सालों में 6.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम इन विदेशी कार्ड्स के जरिए निकाली गई।
एयरपोर्ट पर पकड़ा गया मास्टरमाइंड : इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ तब हुआ जब मीका मार्क नाम के एक शख्स को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर रोका गया। उसके पास से 24 विदेशी डेबिट कार्ड बरामद हुए। प्रवर्तन निदेशालय की तफ्तीश में यह बात सामने आई कि यह संगठन विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम के तहत रजिस्टर्ड ही नहीं है, फिर भी करोड़ों की विदेशी फंडिंग को सीधे ATM से निकालकर स्थानीय गतिविधियों में इस्तेमाल किया जा रहा था।
रेड में क्या-क्या मिला?
प्रशासन ने अब इस मामले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। प्रवर्तन निदेशालय की हालिया छापेमारी में 25 से ज्यादा अमेरिकी बैंकों के कार्ड जब्त, छापेमारी के दौरान 40 लाख रुपये कैश और कई ऐसे डिवाइस और दस्तावेज मिले हैं जो विदेशी फंडिंग के इस जाल की पुष्टि करते हैं। सूत्रों की मानें तो इस जांच की आंच राज्य के कुछ रसूखदारों तक भी पहुंच सकती है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply