Breaking News

अंबिकापुर@स्वास्थ्य-शिक्षा पर रहेगा फोकस,डीएमएफ बैठक में बनी कार्ययोजना

Share


मंत्री राजेश अग्रवाल की मौजूदगी में अंबिकापुर में शासी परिषद की बैठक, स्वीकृत और प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा


अंबिकापुर,,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। पर्यटन,संस्कृति,धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल की मौजूदगी में शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की शासी परिषद की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर अजीत वसंत ने की।
बैठक में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, जिला पंचायत अध्यक्ष निरुपा सिंह, एसपी, डीएफओ सहित परिषद के सदस्य मौजूद रहे। सीईओ जिला पंचायत एवं सदस्य सचिव विनय अग्रवाल ने वर्ष 2016-17 से 2025-26 तक डीएमएफ मद से स्वीकृत, पूर्ण और प्रगतिरत कार्यों की जानकारी दी।
स्वास्थ्य,शिक्षा और
पेयजल कार्यों पर चर्चा

बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पर्यावरण संरक्षण, कृषि, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास तथा स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि डीएमएफ राशि का उपयोग प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में किया जाए।
उन्होंने पूर्व में स्वीकृत कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही सुपर-30 कोचिंग के जरिए विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने पर जोर दिया।
कृषि क्षेत्र में विशेष फोकस की मांग
लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कृषि क्षेत्र में विशेष ध्यान देने और विभागों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर प्रस्ताव तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि राशि का बेहतर उपयोग जनहित में होना चाहिए।
पंचवर्षीय योजना
के लिए मांगे प्रस्ताव

कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि नए नियमों के अनुसार पंचवर्षीय कार्ययोजना के लिए विभागों से प्रस्ताव मंगाए गए हैं। डीएमएफ राशि का नियमानुसार उपयोग कर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के ऑडिट और वार्षिक प्रतिवेदन के अनुमोदन पर भी चर्चा हुई।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply