Breaking News

अम्बिकापुर@टीकाकरण,रोग नियंत्रण और खाद्य सुरक्षा में निभाते अहम भूमिका

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। वर्ल्ड वेटरनरी एसोसिएशन के आह्वान पर प्रत्येक वर्ष अप्रैल माह के चौथे शनिवार को विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष यह 25 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस बार की थीम है— ‘पशु चिकित्सक बराबर भोजन और स्वास्थ्य के संरक्षक ’। अतिरिक्त उप संचालक पशुपालन विभाग डॉ. सीके मिश्रा ने बताया कि पशु चिकित्सक केवल पशुओं का इलाज ही नहीं करते,बल्कि खाद्य सुरक्षा और मानव स्वास्थ्य की रक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारत जैसे कृषि प्रधान देश में पशुपालन किसानों की आय का प्रमुख स्रोत है। पशुओं के स्वस्थ रहने से दूध,अंडा और मांस उत्पादन बढ़ता है,जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। पशु चिकित्सक नियमित टीकाकरण के जरिए पशुओं को बीमारियों से बचाते हैं और किसानों को नुकसान से बचाते हैं। साथ ही यह भी सुनिश्चित करते हैं कि पशु उत्पाद सुरक्षित और रोगमुक्त हों। वे रेबीज,ब्रुसेलोसिस और बर्ड फ्लू जैसी पशुजन्य बीमारियों की रोकथाम में भी अहम भूमिका निभाते हैं, जो पशुओं से मनुष्यों में फैल सकती हैं। देश में बढ़ती आबादी के बीच पौष्टिक भोजन की मांग लगातार बढ़ रही है। भारत आज दूध उत्पादन में विश्व में अग्रणी है और अंडा उत्पादन में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। इसमें पशु चिकित्सकों का महत्वपूर्ण योगदान है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि पशु चिकित्सक नस्ल सुधार, रोग नियंत्रण और उत्पादन वृद्धि के जरिए न केवल पशुपालन को सशक्त बना रहे हैं,बल्कि समाज के स्वस्थ भविष्य को भी सुनिश्चित कर रहे हैं।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply