Breaking News

अम्बिकापुर@अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी में एक आरोपी गिरफ्तार,95 लीटर शराब और कार जब्त

Share

अम्बिकापुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले में अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सीतापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 95 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और तस्करी में प्रयुक्त एक कार जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को थाना सीतापुर पुलिस रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रेनॉल्ट काइगर कार क्रमांक ष्टत्र 15 ष्ठङ्क 7455 में अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने एनएच-43 प्रतापगढ़ सड़कपारा मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर वाहन को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर कार की पिछली सीट और डिक्की से मेडॉफ व्हीस्की 48 नग तथा गोवा स्पेशल व्हीस्की 480 नग बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा लगभग 95 लीटर तथा अनुमानित कीमत 65,280 बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम सूरज गुप्ता (34 वर्ष), निवासी लुंड्रा,सरगुजा बताया। आरोपी शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 144/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply