Breaking News

अम्बिकापुर@स्वास्थ्य केंद्रों में अव्यवस्था पर सख्ती,कई कर्मचारियों को नोटिस

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति सुधारने के लिए संयुक्त संचालक डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर भारी अव्यवस्था और कर्मचारियों की अनुपस्थिति सामने आई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदारी में सुबह 11 बजे निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की स्थिति खराब पाई गई और दवाओं का रख-रखाव भी संतोषजनक नहीं था। यहां चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमएस तोमर, कंप्यूटर ऑपरेटर शोएब और एक सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही क्षेत्र सहायक अधिकारी लक्ष्मण गुप्ता को तीन दिनों के भीतर मूल पदस्थापना स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा निलंबन की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर में भी इसी तरह की खामियां मिलीं। सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। वार्ड बॉय यन्तेश्वर राजवाड़े तीन दिनों से बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए,जिन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।


Share

Check Also

रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …

Leave a Reply